Featured News

Posts List

Posts Slider

Health

Economy

‘शैक्षिक संस्थानों में शामिल किया जा रहा आरएसएस का एजेंडा’, एनसीईआरटी कमेटी विवाद पर बोले विपक्ष के नेता
‘शैक्षिक संस्थानों में शामिल किया जा रहा आरएसएस का एजेंडा’, एनसीईआरटी कमेटी विवाद पर बोले विपक्ष के नेता

Shiksha News-New Delhi। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने एनसीईआरटी की नई पॉलिटिकल साइंस की किताब बनाने वाली कमेटी में आसएसएस से जुड़े सदस्यों को शामिल किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विपक्ष ने आरोप लगाए कि शैक्षिक संस्थानों में आसएसएस का एजेंडा शामिल किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा, “मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं है। आरएसएस-भाजपा हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक हमारी सरकार वापस नहीं आती, हमें यह सब सहना होगा।”
कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने कहा, “पिछले 12 सालों से भाजपा सरकार के तहत एक पैटर्न देखा जा रहा है। चाहे एनसीईआरटी की किताबें हों, यूनिवर्सिटीज हों, वाइस-चांसलर हों या इतिहास की किताबें, हम देख रहे हैं कि शैक्षिक संस्थानों में आसएसएस का एजेंडा शामिल किया जा रहा है।”
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “अब एनसीईआरटी को आरएसएस का केंद्र कहा जाना चाहिए। देशभर के वाइस-चांसलर, प्रोफेसर और शिक्षण संस्थानों पर कब्जा किया जा रहा है। अगर मध्यकालीन इतिहास से मुगल इतिहास को हटा दिया जाए, तो फिर क्या बचेगा।
कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। भाजपा की सरकार वाले किसी भी मंत्रालय में, चाहे वह राज्य स्तर पर हो या केंद्र स्तर पर, पीएस (निजी सचिव) आरएसएस का ही व्यक्ति होता है। बोर्ड, संस्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और आयोगों के डायरेक्टर, सभी जगहों पर आरएसएस के लोग भरे पड़े हैं। कोई भी नियम या कानून देश में बनता है, हिंसा फैलाई जाती है या नफरत के बीच बोए जाते हैं, सबसे पहले वह आरएसएस की पाठशाला से ही निकलकर आते हैं।”
अजय कुमार लल्लू ने कहा, “राहुल गांधी लगातार इस बात को उठा रहे हैं कि संविधान पर हमला हो रहा है। देश के तमाम उन संस्थानों पर हमला हो रहा है, जो जनता से जुड़े हुए है। निश्चित रूप से आरएसएस अपने विचारों को किसी न किसी तरह फैलाने और इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहा है। देश जानता है और सोशल मीडिया का जमाना है, इनके कुछ बदल देने से कुछ नहीं होगा। जब तक इनकी सरकार है, ये छेड़छाड़ कर सकते हैं। आने वाले समय में पुरानी व्यवस्थाएं और संस्थाएं ही लागू होंगी।”
राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “हम सवाल क्यों न उठाएं? आप उन्हीं लोगों और संगठनों को शामिल कर रहे हैं, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया है। मेरा मतलब है, क्या आप यह नहीं समझ पाए कि जेन-जी क्या चाहता है? जेन-जी एक ईमानदार परीक्षा प्रणाली, रोजगार दिलाने वाली शिक्षा व्यवस्था और सबको साथ लेकर चलने वाली व्यवस्था चाहते हैं। नागपुर में ट्रेनिंग पाए लोगों को लाकर आप अपने ही फायदे के लिए काम कर रहे हैं, इसे बंद करें।”
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा, “इससे ज्यादा देश का दुर्भाग्य नहीं हो सकता है कि एक तरफ देश के क्रांतिकारी खड़े थे और एक तरफ देश में अंग्रेजों के चाटुकार यानी आरएसएस वाले खड़े थे। उन्होंने कई बार माफी मांगी। यहां तक कि वे तनख्वाह लेते थे। वे हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ाने जा रहे हैं। उन्होंने 52 साल तक तिरंगे को अपने घर पर नहीं फहराया, वे देशभक्ति का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।”

केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा : यूजीसी-नेट में तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी
केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा : यूजीसी-नेट में तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री की मुफ्त कोचिंग पहल के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री की मुफ्त कोचिंग पहल के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की
स्कूली बच्चों के आधार में 2 करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरे, 1.56 लाख स्कूल अभियान में शामिल
स्कूली बच्चों के आधार में 2 करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरे, 1.56 लाख स्कूल अभियान में शामिल

Latest News

‘शैक्षिक संस्थानों में शामिल किया जा रहा आरएसएस का एजेंडा’, एनसीईआरटी कमेटी विवाद पर बोले विपक्ष के नेता

Shiksha News-New Delhi। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने एनसीईआरटी की नई पॉलिटिकल साइंस की किताब बनाने वाली कमेटी में आसएसएस से जुड़े सदस्यों को शामिल किए जाने का…

केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा : यूजीसी-नेट में तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी

Shiksha News-New Delhi। केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि प्रश्नपत्रों में कुछ त्रुटियों की शिकायतों के बाद यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के समाजशास्त्र समेत तीन…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री की मुफ्त कोचिंग पहल के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की

Shiksha News- New Delhi। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की…

स्कूली बच्चों के आधार में 2 करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरे, 1.56 लाख स्कूल अभियान में शामिल

Shiksha news- New Delhi। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने स्कूली बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दो करोड़…

रेलवे भर्ती में देनी होगी बीमारी की पूरी जानकारी, तथ्य छिपाने पर नौकरी हो सकती है रद्द

Shiksha News- New Delhi। रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया के नियम और सख्त कर दिए गए हैं। अब प्रत्येक अभ्यर्थी को चिकित्सकीय परीक्षण से…