शिक्षा न्यूज/ फिरोजाबाद। नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने रविवार को आसाबाद चौराहे पर करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए फिरोजाबाद को एक स्मार्ट और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
महापौर कामनी राठौर ने लहरी हॉस्पिटल के पास 10 करोड़ 67 लाख 43 हजार 888 रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में इन विकास कार्यों को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
महापौर कामनी राठौर ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर के हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि सड़कों, नालियों, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े ये विकास कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए फिरोजाबाद को एक स्मार्ट और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने इन विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनसे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
भूमि पूजन के उपरांत, अधिकारियों को इन विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। भूमि पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *